Earthquake : गोरखपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके,सहमे लोग
गोरखपुर जिले में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार को दो बार यह झटके महसूस किए गए। पहली बार शाम को 4.9 व दूसरी बार रात दो बजे के करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
Earthquake In Gorakhpur: गोरखपुर जिले में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार को दो बार यह झटके महसूस किए गए। पहली बार शाम को 4.9 व दूसरी बार रात दो बजे के करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। गोरखपुर के साथ ही लखनऊ,कानपुर,बरेली,वाराणसी,प्रयागराज,गाजियाबाद सहित कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गये।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पहला भूकंप रात 8:52 मिनट व दूसरा भूकंप रात 1:57 मिनट पर आया। पहले भूकंप की तीव्रता 4.9 थी जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र उत्तराखंड के पास नेपाल का कालूखेती में रहा। वहीं, भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटकों से लोग घबराए हुए हैं। वह भूकंप के बाद अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।
भूकंप के खतरे के मुताबिक, इसे चार भागों में बांटा जाता है। सिस्मिक जोन-2,3,4 व 5 । सबसे कम खतरा जोन दो में रहता है और सबसे अधिक खतरा जोन- 5 में रहता है। गोरखपुर,महराजगंज,देवरिया,कुशीनगर ,सिद्धार्थनगर,बस्ती,संतकबीर नगर,जोन - 4 में हैं। इन क्षेत्रों में भूकंप की ज्यादा आशंका रहती है।
मई,2015 में भी गोरखपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लगातार कई दिनों तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग घरों से निकलकर सड़कों व खाली जगहों पर रहने लगे थे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications