क्या अखिलेश यादव को इंसेफेलाइटिस से जुड़ी जानकारी डॉ. कफील ने दी, जांच शुरू
गोरखपुर. महाराष्ट्र में गिरफ्तार किए गए डॉ. कफील खान को लेकर कई खुलासे हो चुके हैं। अब डॉ. कफील का नाम अखिलेश यादव को इंसेफेलाइटिस से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध करवाने में भी आ रहा है। मालूम हो कि, यूपी सरकार की ओर से इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण को लेकर किए गए दावे पर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए थे। अखिलेश के पास आंकड़े कहां से आए, इन बातों में डॉ. कफील की भूमिका होने की बात कही जा रही हैं। सरकार ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा शुरू की गई गोपनीय जांच का मकसद है यह पता करना कि अखिलेश यादव को क्या डॉ. कफील ने ही दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में डॉ. कफील के करीबियों की जांच की भी जा रही है। आशंका है कि कथित दस्तावेज इन करीबियों ने ही डॉ. कफील को दिया होगा। इनका कॉल डिटेल खंगालने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने खुफिया एजेंसियों से भी मदद मांगी है।
डॉ. कफील गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले के समय चर्चा में आए थे। वह मेडिकल कॉलेज में करीब एक साल तक कार्यरत रहे थे। उस दौरान वह इंसेफेलाइटिस वार्ड का भी काम देखते थे। इस दौरान रिकॉर्ड कौन रखता है, कहां क्या इंट्री होती है, इससे वह पूरी तरह से परिचित हैं। कफील को गोरखपुर-कांड में जेल भी हुई थी। जेल से रिहाई के बाद से ही वह भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
इतना नहीं, सरकार की ओर से जब भी इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण से संबंधित बयान जारी किया गया, डॉ. कफील इसे खारिज करते रहे हैं। फिर, कुछ महीने पहले जब अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से मौत जारी होने का दावा किया। तो देखा गया कि, अखिलेश ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि जब भी जरूरत पड़ी तो नाम-पता दे सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से अखिलेश द्वारा दिए गए आंकड़ों को तत्काल खारिज कर दिया गया था। तब से मेडिकल प्रशासन ने जांच करनी शुरू की।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications