ABVP के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर की यह खास मांगे

एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की ।

abvp

Gorakhpur News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उच्च शिक्षा में सुधार सुनिश्चित करने, अकादमिक सत्र, प्रवेश परीक्षा, शोध पाठ्यचर्या नियमित करने व कुलपति के भ्रष्ट कार्यशैली पर कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रवेश परीक्षा आयोजन में पंजीकरण हेतु लिये जाने वाले शुल्क की पूरी जानकारी को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर दर्शाने, कानपुर में यूजीसी गाईडलाइन की अवहेलना कर पीएचडी कोर्सवर्क को शत प्रतिशत आनलाईन कराने के संदर्भ में जांच, वोकेशनल पाठ्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन व दयनीय स्थिति में सुधार करने की मांग की है।

अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा,"उत्तर प्रदेश के अंदर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर अभाविप स्वीकार नहीं करेगा, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षा क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है, उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण तथा अच्छी होनी चाहिए, जिससे राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के मंत्री सौरभ गौंड ने कहा कि एबीवीपी यूपी प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से मुलाकात किया। इस मुलाकात के दौरान गोरक्ष प्रांत के उच्च शिक्षण संस्थान में बढ़ रहे शुल्क के मामले शोधार्थी विद्यार्थियों से संबंधित मामला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास में लंबे समय से पीएससी का आवास बनाये जाने संबंधित तथा परीक्षा परिणामों में व्यापत भारी अनियमितता जैसे मामले को कुलाधिपति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Recommended Video

    गोरखपुर: अपराधी के घर ढोल नगाड़े के साथ पहुंची योगी की पुलिस, बारात समझ जुटी भीड़, और फिर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+