गोरखपुर विश्वविद्यालय का पूर्वांचल इनक्यूबेशन सेन्टर देगा नवाचारों को बढ़ावा: कुलपति

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के पूर्वांचल इन्क्यूबेशन सेन्टर (पीआईसी) के अंतर्गत संचालित स्टार्टअप्प्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। कुलपति ने इन्क्यूबेशन सेंटर के तहत स्थापित स्टार्टअप स्टूडेंट लस्सी को संचालित कर रहे विश्वविद्यालय के छात्रों से इस नवाचार के बारे में जाना एवं उनकी सराहना भी की।

कुलपति ने कहा कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन के साथ जुड़कर गोरखपुर विश्वविद्यालय पीआईसी के जरिए उन नवीन विचारों और व्यवसायों को समर्थन करेगा जो पूरे देश या विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र को विकास के नए आयाम हासिल करने में मदद करेगा।

gorakhpur

कुलपति ने नई शिक्षा नीति के तहत स्वरोजगार तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों तथा संबद्ध महाविद्यालयो में इनक्यूबेशन सेल के द्वारा स्टार्टअप को प्रेरित करने तथा नवाचार को बढ़ाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। कुलपति ने कहा कि पूर्वांचल इनक्यूबेशन सेन्टर द्वारा देश व प्रदेश के उन नए विचारों और नवीनतम तकनीकों को उद्यमिता की ओर बढ़ावा दिया जाएगा जिससे देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। स्टूडेंट लस्सी ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट को कुलपति के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर पीआईसी के अजय प्रताप सिंह तथा स्टूडेंट लस्सी के दीपक यादव, नितेश सिंह, अंबिका, विनीत यादव तथा अनमोल द्विवेदी उपस्थित रहे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+