Gorakhpur News: गोड़धोईया नाले के नीचे लटक रही थी ऑटो चालक की लाश, हत्या की आशंका

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र स्थित गोड़धोईया नाले से ऑटो चालक का शव सोमावर को लटक रहा था। यह देख लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पानी में लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज कस्बे का पिंटू पासवान उर्फ माघे दो बच्चों का पिता था। वह ऑटो चलाकर परिवार की जीविका चलाता था। 27 जनवरी को कैंपियरगंज से सवारी लेकर गोरखपुर आया था। सवारी छोड़ने के बाद गोरखनाथ इलाके के पचपेड़वा स्थित अपनी बहन मंजू पासवान के घर गया। उसके बाद पादरी बाजार स्थित अपने नाना किशुन लाल पासवान के घर रिश्तेदारों से मिलने के बाद कैंपियरगंज के लिए निकला।

gorakhpur

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी रिश्तेदारों के पास फोन कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फोन से भी उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। दूसरे दिन पत्नी पुष्पा गोरखपुर पहुंची और शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी कि चाबी लगा उसका ऑटो उसी दिन पादरी बाजार चौराहे पर लावारिस हालत मिला।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+