Gorakhpur News:गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक में किया शानदार प्रदर्शन
Gorakhpur news: महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।जिसमें गोरखपुर से दिव्या मालवीय, अमन सिंह रुक्मणी यादव, सागर चौधरी व अंकुर मिश्रा जिले से प्रतिभाग कर रहे हैं थे। आज युवा उत्सव से लौटे छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया प्रोफेसर पूनम टंडन जी से मुलाकात किया। कुलपति ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इन होनहारों ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव भारतीय
पर्वतारोहण संस्थान के साहसिक शिविर में प्रतिभाग किया जिसमें विशेषज्ञ से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी पुरालेखों का रिट्रीट उत्तर दिया गया और साहसिक शिविर में पहला ही प्रयास किया गया, विभिन्न कलाकृतियों को रिकॉर्ड समय में कर जनपद का नाम रोशन किया । इन बच्चों को भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र और बैज से सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में नेहरू युवा केंद्र के 176 और एनएसएस के 129 युवा स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में खेल प्रतियोगिता में भारतीय पर्वतारोहण संस्थान के साहसिक शिविर में उत्तर प्रदेश राज्य के लगभग 45 युवाओं ने प्रतिभागिता की। एडवेंचर कैंप के पहले ही बैच में ने ट्रेनिंग के दस स्टेज को पूरा कर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता पर्वतारोही के सरस्वती ने इन युवाओं के साहस और दृढ़ता की प्रशंसा और प्रमाण पत्र व बैज से सम्मानित किया।
इस दौरान अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनुभूति दुबे, व डॉ ओमप्रकाश सिंह कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना व राजेन्द्र मौर्य, कमलेश यादव उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications