DDU University के छात्रों ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, ये हैं इनके नाम

DDU University CSIR-UGC NET Result News Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिसम्बर -2024 की सीएसआईआर यूजीसी नेट-जेआरएफ़ पात्रता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। सीएसआईआर यूजीसी नेट पात्रता परीक्षा में विभिन्न विभागों के तीस से अधिक छात्र चयनित हुए हैं।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम में गणित के 3, वनस्पति विज्ञान के 12, रसायन के 6, बायोटेक्नोलॉजी में 2 प्राणि विज्ञान में 2 एवं भौतिकी में 3 विद्यार्थी सफल हुए हैं। *इसके साथ ही भूगोल विभाग के अंशुमान सिंह सीएसआईआर यूजीसी जेआरएफ में सफल होने वाले पहले छात्र बने हैं। वहीं बॉटनी की शिवांगी श्रीवास्तव ने आल इंडिया रैंकिंग में जगह बनाई हैं। जेआरएफ परिणाम में उनके 86 वाँ रैंक मिला है।

ddu university

यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि पिछले यूजीसी नेट जेआरएफ परिणाम में भी यहाँ 150 से अधिक छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया था।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कहा कि सीएसआईआर परीक्षा में हमारे विद्यार्थियों की सफलता अत्यंत सराहनीय और गर्व का विषय है। यह न केवल उनकी कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन का भी प्रतिबिंब है। हमारे विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है और जब उन्हें सही दिशा एवं प्रोत्साहन मिलता है, तो वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।*

नेट लर्निंग क्लासेस की संयोजक डीएसडब्लू प्रो अनुभूति दूबे ने बताया कि सीएसआईआर की परीक्षा विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए शोध करने के लिए आयोजित की जाती है।देश भर में सीएसआईआर के 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं हैं एवं 39 आउटरीच केन्द्र हैं, जिनमें शोध करने के लिए छात्रों को फेलोशिप दी जाती है। सीएसआईआर परीक्षा में सफल होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछली से शुरू हुई तीनों केटेगरी नेट, जेआरएफ एवं पीएचडी में यहाँ के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
सफल अभ्यर्थियों को प्रति कुलपति शांतनु रस्तोगी, संबंधित विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया।

*विश्वविद्यालय के ये विद्यार्थी रहे सफल*

नेट/ जेआरएफ विषयवार-

*गणित*
1. आफताब अंसारी: सीएसआईआर जेआरएफ (नेट), रैंक: 162
2. शुभम शर्मा: सीएसआईआर-नेट, रैंक: 79
3. विकास कुमार कुशवाहा: सीएसआईआर-नेट, रैंक:57
4. ऋषि मिश्रा: सीएसआईआर-नेट, रैंक: 69

*वनस्पति विज्ञान*
1. अजय मंडल...पीएचडी
2. विनय कुमार गैरोला: सीएसआईआर नेट,रैंक-12
3. अमृता श्रीवास्तव: पीएचडी
4. विकाश सिंह: सीएसआईआर नेट,रैंक- 63
5. शांभवी श्रीवास्तव: पीएचडी
6. अंजलि मद्धेशिया:पीएचडी
7. श्रुति दुबे:सीएसआईआर नेट,रैंक-68
8. शेफाली जयसवाल:सीएसआईआर जेआरएफ,रैंक-184
9. शिवांगी श्रीवास्तव:सीएसआईआर जेआरएफ,रैंक-86
10. मायाराम:पीएचडी
11. दीपचंद: पीएचडी केवल
12. संदीप कुमार:पीएचडी केवल

*रसायन विज्ञान*
1.अंकुर पांडे,रैंक-96
2.राकेश गौतम,रैंक-108
3.फरमीना शफक,रैंक-95
4.अजय प्रताप,रैंक-96
5. विशाल सिंह पीएचडी
6. सत्यव्रत पांडेय पीएचडी

DDU University News: कुलाधिपति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर कहीं ये खास बातें
*बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट*
1. रूपाली गुप्ता: सीएसआईआर नेट ,रैंक-86, द्वितीय श्रेणी
2. अनुष्या शाही: सीएसआईआर-नेट (केवल पीएचडी), तृतीय श्रेणी
*प्राणि विज्ञान*
1. पल्लवी पांडे
2. अर्चना राव

DDU News: सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में किया अत्याधुनिक महन्त दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह का शिलान्यास
*भौतिकी विभाग*
1. गौरव धर द्विवेदी, एम.एस.सी.,सी.एस.आई.आर. नेट ,ए.आई.आर. रैंक-269
2. विनीता मिश्रा, एम.एस.सी., सी.एस.आई.आर. नेट, ए.आई.आर. रैंक-131
3. अनूप कुमार शर्मा, एम.एस.सी.,सी.एस.आई.आर., पीएचडी
*भूगोल विभाग*
अंशुमान सिंह

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+