DDU News: सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में किया अत्याधुनिक महन्त दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह का शिलान्यास
Heerak Jayanti Samaroh CM Yogi Latest News DDU University Gorakhpur: हीरक जयंती स्थापना दिवस समारोह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अत्याधुनिक महन्त दिग्विजयनाथ प्रेक्षागृह का शिलान्यास किया। ₹4310.29 लाख की लागत से बनने वाले इस प्रेक्षागृह में 1500 सीटों वाला ऑडिटोरियम, दो 200-सीटों वाले कॉन्फ्रेंस हॉल तथा 500 सीटों का एक्जीबिशन हॉल शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार ने परियोजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेक्षागृह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक सशक्तता का प्रतीक बनेगा।
हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास एवं हीरक जयंती स्टेडियम की शिलापट्टिका का अनावरण
मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित हीरक जयंती द्वार का शिलान्यास करेंगे, जो विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की गौरवगाथा का प्रतीक होगा। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती स्टेडियम की शिलापट्टिका का अनावरण भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि यह अवसर विश्वविद्यालय के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे शैक्षिक, सांस्कृतिक व वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलेगी।

संवाद" पत्रिका और पुस्तकों का विमोचन
समारोह में "संवाद" नामक विशेष पत्रिका का विमोचन किया गया, जो अधिष्ठाता छात्र कल्याण की गतिविधियों, छात्र प्रतिभा विकास और समग्र छात्र जीवन से जुड़ी पहलों को दर्शाती है।
इसके साथ ही नाथ पंथ और बौद्ध परंपरा पर आधारित ग्रंथ तथा "Affirmative Action and Social Justice in India" पुस्तक का भी लोकार्पण हुआ।
मुख्यमंत्री ने 'स्मृति उपहार केंद्र' का किया अवलोकन
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 'स्मृति उपहार केंद्र' (Souvenir Shop) का अवलोकन किया। इस केंद्र पर विश्वविद्यालय के प्रतीक-चिह्न (लोगो) युक्त कॉफी मग, की-रिंग, टी-कोस्टर, पेन-स्टैंड, डायरी तथा दुपट्टे इत्यादि विविध आकर्षक सामग्री उपलब्ध है। यह केंद्र अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के संयोजन में आरंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय की पहचान को जन-सामान्य तक पहुँचाना एवं विद्यार्थियों में संस्थागत गौरव का बोध कराना है।












Click it and Unblock the Notifications