DDU University News: कुलाधिपति ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस को लेकर कहीं ये खास बातें

DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी स्थापना की हीरक जयन्ती (75वीं वर्षगाँठ) अपार उपलब्धियों और उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा के साथ मना रहा है। विश्वविद्यालय ने शिक्षा, शोध, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय परिवार को संदेश प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपार उपलब्धियों के साथ अपने स्थापना की हीरक जयन्ती मना रहा है। मेरी कामना है कि विश्वविद्यालय परिवार और विद्यार्थी विश्वविद्यालय के चहुँमुखी विकास में संकल्पबद्ध होकर योगदान दें ताकि विश्वविद्यालय की गणना उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों में हो सके। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार और समस्त विद्यार्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।

ddu university

कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने माननीय कुलाधिपति द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुलाधिपति का प्रेरणादायी संदेश विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की हीरक जयन्ती न केवल हमारे गौरवशाली अतीत की स्मृति है, बल्कि भावी लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने का अवसर भी है। यह विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्तर भारत का एक अग्रणी केंद्र बन चुका है।

हम समावेशी, गुणवत्तापूर्ण और नवाचारपरक शिक्षा की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मेरी शुभकामनाएँ विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों को, जिन्होंने इस संस्था को उसकी वर्तमान ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+