DDU University : दूसरे चरण में 39 कोर्सेज की आवंटन सूची जारी, शेष 5 कोर्सेज के आवंटन परिणाम कल
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 39 कोर्सेज में दूसरे चरण की काउंसिलिंग के आवंटन परिणाम बुधवार देर शाम जारी कर दिए गए। शेष 5 पाठ्यक्रमों क्रमशः बीए, बीएससी, बीटेक, एलएलएम और एमएससी कृषि के आवंटन परिणाम गुरुवार शाम को जारी होंगे।
यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि दूसरे चरण के आवंटन परिणाम अभ्यर्थी कल सुबह से विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देख सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस चरण में बारह हजार आठ सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। इनमें वे अभ्यर्थी भी शामिल हैं जिन्होंने पहले चरण में आवंटित सीट को अपग्रेड करने का विकल्प चुना है । इसके अलावा पहले चरण में प्रतिभाग न कर पाने वाले या आवंटन में सीट न पा सके अभ्यर्थी भी इस चरण में शामिल हुए।
15 से शुल्क और 20 से सत्यापन होगा
दूसरे चरण के आवंटन में सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 15 अगस्त से 18 अगस्त तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। शुल्क की रसीद और सभी निर्दिष्ट प्रमाणपत्रों के साथ अभ्यर्थी 20अगस्त से 23 अगस्त के बीच संबंधित संकाय अथवा विभाग में उपस्थित होकर प्रमाणपत्र सत्यापित कराएंगे। केवल वही अभ्यर्थी प्रवेश के पात्र होंगे जिन्होंने योग्यता प्रदायी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
सीधे प्रवेश वाले आवेदनों का प्रमाणपत्र सत्यापन 14 से
उन्होंने बताया कि सीट से कम आवेदन वाले कोर्सेज में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन किए अभ्यर्थी 14 अगस्त से संबंधित विभागों में प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होंगे और सत्यापन के बाद ऑनलाइन अपना शुल्क जमा करेंगे। सत्यापन की प्रक्रिया 20 अगस्त तक चलेगी। 21 अगस्त तक शुल्क जमा न करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश स्वत निरस्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications