DDU University: भूगोल विभाग की शोध छात्रा अंजली शुक्ला को मिला महायोगी गुरु गोरक्षनाथ स्मृति स्वर्ण पदक
DDU University Gorakhpur Latest News Uttar Pradesh: भूगोल विभाग की शोधार्थी अंजलि शुक्ला को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वे दीक्षांत समारोह में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। शोधार्थी अंजलि शुक्ला का शोध कार्य डॉ अंकित सिंह, सहायक आचार्य, भूगोल विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर इनके शोध निर्देशक डॉ अंकित सिंह एवं विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिवकांत सिंह सहित सभी शिक्षक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंजलि ने कहा कि मैं इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं। इसका पूरा श्रेय मेरे गुरुजन, माता- पिता और ईश्वर को जाता है। अंकित सर का विशेष धन्यवाद देना चाहूंगी जिनके निर्देशन में मेरा शोध कार्य पूरा हुआ।

अंजलि कहती हैं कि मिलने वाला यह स्वर्ण पदक सिर्फ मेरे लिए ही खास नहीं होगा बल्कि हर उन बेटियों के लिए खास है जो कुछ करने और सीखने का संकल्प रखती हैं। हर पदक हर बेटी को समर्पित है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात कठिन परिश्रम करती हैं।
अंजलि से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर धैर्य के साथ लगातार प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती हैं।
अंजलि के पिता ने कहा कि आज बेटी पर गर्व महसूस हो रहा है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
भूगोल विभाग के श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि हमारे विभाग की छात्रा को स्वर्ण पदक मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है। हम अंजलि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications