DDU University की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम जारी, ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

DDU University Gorakhpur Entrance Exam Result: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार की शाम स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम और उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। ज्यादातर स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में लड़कियों ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। ऑनलाइन काउंसलिंग 24 जुलाई से प्रारंभ होगी। एमएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम गुरुवार को जारी किए जाएंगे।

स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों का प्रवेश परिणाम घोषित करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी पूरे उत्साह और गंभीरता के साथ प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय में ऑनलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश होंगे। इस बार बीए में भी ऑनलाइन काउंसिलिंग से प्रवेश होंगे।

ddu

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध परिणाम के बटन पर क्लिक कर अपना फॉर्म नंबर और जन्मतिथि भरकर परिणाम देख सकेंगे।

20 को समाप्त हुई थी परीक्षाएं
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 4 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित की गई थीं। इस सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 72 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिनमें से 44 पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई । इन 44 पाठ्यक्रमों में से परास्नातक के 25 तथा स्नातक के 16 पाठ्यक्रम शामिल थे। 27 पाठ्यक्रमों में सीटों की अपेक्षा कम आवेदन आने पर 18 जुलाई से सीधी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों का दबदबा
अधिकांश पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में छात्राओं ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।, कुल 18 स्नातक पाठ्यक्रमों में से 13 पाठ्यक्रमों की टॉपर छात्राएं रहीं । इसी प्रकार परास्नातक के 26 विषयों की प्रवेश परीक्षा में 22 विषयों में छात्राओं ने ही टॉप किया है ।पूर्वांचल के क्षेत्र में छात्राओं की यह उपलब्धि शिक्षा के प्रति उनकी जागरूकता का प्रमाण है।

24 से 26 जुलाई तक चलेगी चॉइस लॉक की प्रक्रिया
ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थी चॉइस लॉक 24, 25 और 26 जुलाई तक कर सकेंगे। उसके पश्चात काउंसिलिंग के परिणाम जारी होंगे। काउंसिलिंग संबंधी सभी दिशानिर्देश प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं।

ये हैं प्रवेश परीक्षा के टॉपर्स
बीए आनर्स की प्रवेश परीक्षा में सोनाली गुप्ता ने टॉप किया है। इसी तरह बी.ए.जेएमसी ऑनर्स में खुशी, बी.एससी. कृषि में सर्वेश मिश्रा, बीएससी बायो में विश्व दीपक उपाध्याय, बीएससी मैथ में शान्वी चौधरी, बीएससी एमएलटी में आयुषी गुप्ता, बीटेक में प्रतिष्ठा गुप्ता, बीए एलएलबी में प्रखर त्रिपाठी, बीबीए में तस्मिया नूर, बीसीए मशीन लर्निंग एंड डाटा साइंस में अयान खान, बीकाम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) में सर्विका सिंह, बीकॉम ऑनर्स में विभा सिंह,बी फार्मा में अर्चना सिंह,डी फार्मा में नितिन गुप्ता, एल एल बी नेमा यादव, बीसीए में तस्या मौर्य व बीपीटी की प्रवेश परीक्षा में आकांक्षा जायसवाल ने टॉप किया है।

"इस सत्र में समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन के बाद हमारे विश्वविद्यालय ने सबसे पहले प्रवेश परीक्षा शुरू कर आज सबसे पहले परिणाम भी जारी कर दिए। यह विश्वविद्यालय की नियोजित कार्यशैली का प्रभावशाली प्रदर्शन है। अधिकांश पाठ्यक्रमों में छात्राओं का टॉप करना पूर्वांचल में शिक्षा के परिदृश्य में बदलाव का एक सुखद प्रतीक है। हम नवागत विद्यार्थियों के स्वागत और उन्हें गुणवत्तापूर्ण वातावरण देने के लिए उत्सुक हैं।"

प्रो पूनम टंडन
कुलपति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+