DDU University: विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई सभी उपाधियाँ डिजिलॉकर पर उपलब्ध
DDU University GorakhpurLatest News Hindi Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर

स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियाँ
सत्र 2024-25 में कुल 73,887 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें विश्वविद्यालय स्तर पर 7,711 तथा संबद्ध महाविद्यालयों में 66,176 उपाधियाँ वितरित की गईं।
DDU University: मेधावियों को 161 पदक,रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को मिली पीएचडी उपाधि, कुलपति ने कहीं ये खास बातें
पी-एच.डी. उपाधियाँ : ऐतिहासिक उपलब्धि
विश्वविद्यालय ने इस वर्ष शोध क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कुल 301 शोधार्थियों को पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इनमें कला संकाय के 117, विज्ञान संकाय के 99, वाणिज्य संकाय के 35, शिक्षा संकाय के 31, विधि संकाय के 11 और कृषि संकाय के 8 शोधार्थी शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।












Click it and Unblock the Notifications