Gorakhpur News: विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों तथा स्वयंसेवकों की होंगी स्पेशल परीक्षा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने राज्य, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया है।

कुलपति प्रो टंडन के संज्ञान में आया कि स्पोर्ट, एनसीसी, एनएसएस तथा रोबस रेंजर्स के खिलाड़ी, कैडेट्स, स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं जो राज्य, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर रहे है वो वर्तमान में आयोजित स्नातक तथा परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में भाग नहीं ले पाए हैं।

gorakhpur

इन विद्यार्थियों तथा विश्वविद्यालय के हितों को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने स्पेशल परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया है। परीक्षा समिति की बैठक में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के प्रस्ताव की जल्द ही मजूरी मिल जाएगी।
कुलपति प्रो टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राऐं इन प्रतियोगिताओं में पूर्ण मनोयोग से अपना योगदान देकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर सके इसलिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परास्नातक प्रोग्राम की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को आज सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न करा लिया गया है।
इसके साथ ही विषम सेमेस्टर की परीक्षा के कुछ परास्नातक प्रोग्राम के परिणाम भी आज घोषित कर दिए गए हैं। एमएससी, इलेक्ट्रॉनिक (प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर) तथा एमएससी, बायोटेक्नोलॉजी (तृतीय सेमेस्टर) के परिणाम घोषित किए गए हैं।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि आज ही परास्नातक प्रोग्राम की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई तथा आज ही कुछ प्रोग्राम के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली के अनुरूप पठन-पाठन के साथ साथ समय से परीक्षा करवाना तथा परिणाम देने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता है। हम छात्रहित में सीबीसीएस सेमेस्टर प्रणाली को नियमित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+