बेटी ने बुजुर्ग मां-बाप को उतारा मौत के घाट, बताई 'अनजान शख्स' से जुड़ी चौंकाने वाली वजह
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटी ने अपने बुजुर्ग मां-बाप की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। चर्चा है कि बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और पति से तलाक के बाद वह अपने मां-बाप के साथ रहती थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

बेटी ने किया मां-बाप की कत्ल
घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव की है। मृतक कृष्ण गोपाल सिंह और उनकी पति द्रौपदी सिंह का शव उनके ही घर में पड़ा मिला है। कृष्ण गोपाल सिंह एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। रिटायर होने के बाद पत्नी के साथ गांव में ही रहते थे। इनके दो बेटे और एक बेटी है। छोटा बेटा गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, बड़ा बेटा प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है।

तलाक के बाद मां-बाप के साथ रहती थी बेटी
बताया जा रहा है कि बेटी सुमन सिंह की दो बार शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों बार ही उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद वह अपने मां-बाप के साथ ही रहती थी। पड़ोसियों की मानें तो लंबे समय से डिप्रेशन में रहने की वजह से महिला मानसिक रोगी हो गई। एसएसपी सुनील गुप्ता का कहना है कि तलाकशुदा महिला ने अपने मां-बाप की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी है। महिला ने अपना जुर्म कबूल किया है।

किस खौफ में थी महिला?
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि किसी अनजान शख्स की धमकी को लेकर वह खौफ में थी। महिला ने कहा कि उसे कोई अनजान शख्स परिवार की हत्या करने की धमकी देता था। महिला ने कहा कि, ''कोई और हत्या करे, इससे पहले मैंने उन्हें मार दिया।''












Click it and Unblock the Notifications