यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी के गढ़ में आज दहाड़ेगी प्रियंका गांधी, देंगी 'हम वचन निभाएंगे' का नारा

यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी के गढ़ में आज दहाड़ेगी प्रियंका गांधी, देंगी 'हम वचन निभाएंगे' का नारा

गोरखपुर, 31 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा हैं। ऐसे में सत्ताधानी पार्टी बीजेपी समेत सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जोर-शोर से जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज (रविवार 31 अक्टूबर) को सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधिक करेंगी। प्रियंका का यह कार्यक्रम चंपा देवी पार्क में होगा, जिसमें वो गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। रैली को अंतिम रूप देने में कांग्रेसी पूरे दिन जुटे हैं।

Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Yogi Adityanath Gorakhpur Uttar Pradesh

प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाल ली है। अजय कुमार लल्लू ने दावा किया है कि रैली में कांग्रेस के पक्ष में जनसैलाब उमड़ेगा। तो वही, इस वक्त पूरा गोरखपुर कांग्रेसमय नज़र आ रहा है। बता दें, प्रियंका यहां महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा लेंगी। इतना ही नहीं, वो कांग्रेस की खोई जमीन को तलाशने की कोशिश करेंगी।

अयज कुमार लल्लू ने कहा कि जनता देख रही है कि तीन दशकों से भाजपा-सपा और बसपा के शासन ने यूपी को किस तरह बर्बाद किया है। अब प्रियंका गांधी एक नई उम्मीद बनकर उत्तर प्रदेश आई हैं और पूरे समाज को उन्होंनें अपनी सक्रियता से आंदोलित किया है। योगी सरकार उन्हें रोकने की काफी कोशिश कर रही है, लेकिन प्रियंका गांधी लखीमपुर से लेकर ललितपुर तक किसानों, महिलाओं और नौजवानों का आंसू पोंछने पहुंच रहीं हैं। वे यूपी सरकार के ज़ुल्मों के खिलाफ़ लगातार सड़क पर हैं जबकि बाकी विपक्ष सोया हुआ है।

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने यूपी को महंगाई और भ्रष्टाचार की ऐसी सौगात दी है कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। हत्या और अन्य अपराध में यूपी नंबर वन हो गया है। बलात्कार का रिकार्ड टूट रहा है। पुलिस की वर्दी में बेगुनाह व्यापारियों की हत्या की जा रही है। बेरोज़गार आत्महत्या के लिए विवश हैं। लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर रौंदने वालों को बचाने में सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। अपराधियों को सत्ताधारियों ने खुला संरक्षण दिया हुआ है और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए खुद सीएम योगी जुटे हुए हैं। भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए जनता के सामने कांग्रेस एकमात्र विकल्प है जो प्रियंका गांधी के नेतृत्व में नयी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+