CM Yogi: गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहेंगे सीएम योगी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह दूर- दूर से आने वाले शिष्यों को अपना आशीर्वाद देंगे। इस दिन सीएम गुरु की भूमिका में नजर आएंगे।
जानकारी के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के दिन सीएम सर्वप्रथम अपने गुरुओं का विधि विधान से पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद गुरु के रुप में शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी शुरु कर दी गयी है। गुरु पूजा सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पहले गुरु गोरक्षनाथ के मंदिर में जाकर विधि-विधान से उनकी पूजा करेंगे और उनके चरणों में मंदिर का खास प्रसाद रोट अर्पित करेंगे।

उसके बाद बारी-बारी से योगिराज बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ सहित पीठ के सभी ब्रह्मलीन महंतों के समाधि स्थल पर जाकर उनकी पूजा करेंगे और आशीर्वाद लेगें। इसके बाद सीएम दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार सुबह साढ़े 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां आए लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications