World Environment Day 2023: पर्यावरण सुरक्षा के लिए सीएम योगी आज करेंगे यह खास पहल
पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के ग्रामपंचायतों व निकायों के लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाएंगे।

World Environment Day 2023: आज पर्यावरण दिवस व सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। सीएम आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में सोमवार को वह 58000 ग्राम पंचायतों व 762 नगर निकायों में पर्यावरण सुरक्षा के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाएंगे।
सीएम पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर व ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पर्यावरण अनुकूल व्यवहार खुद करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेंगे।
गोरखपुर क्लब में दोपहर बाद आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में सीएम 25 स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ड वितरित करेंगे। इसके साथ ही इस योजना का ऋण चुकाने वाले तथा अधिक डिजिटल लेन देन करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया जाएगा।
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम 'रेस फॉर लाइफ : सर्कुलर इकॉनमी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन' विषयक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल से प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों, 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।
सीएम पर्यावरण दिवस पर खुद वृक्षारोपण करेंगे और इसके साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही वह वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजन को उपहार वितरित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications