Gorakhpur News: सिख समाज के शहीदी पर्व में शामिल हुए सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर के जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित सिख समाज के शहीदी पर्व में शामिल हुए। आज सिख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया जा रहा है।

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर के जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित सिख समाज के शहीदी पर्व में शामिल हुए। आज सिख समाज के नौवें गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया जा रहा है।

cm

सीएम योगी ने कहा कि सिख समाज का देश के उत्थान व विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। यह समाज के हित के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गुरु तेग बहादुर ने जो देश व्यापी कार्य किए हैं उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उनके त्याग व बलिदान से आज भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। देश की आजादी में उनके बहुमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। आप सभी को गुुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं। इस दौरान सीएम को कृपाण देकर सम्मानित भी किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि सिख गुरुओं का गौरवशाली इतिहास है। नानक देव से लेकर गुरु गोविंद सिंह तक तक सभी का समाज के प्रति अद्भुत समन्वय रहा। देश को मातृभूमि का दर्जा दे इस देश की संस्कृति का संरक्षण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब की गलत नीतियों का विरोध किया एंव इसके खिलाफ आवाज उठाई । इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सीएम ने गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में सैंकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+