सीएम योगी ने गोरखपुर में तरकुलानी रेग्युलेटर प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, 2 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

गोरखपुर, 5 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को राप्ती नदी के मालौनी बांध पर बनाए गए तरकुलानी रेगुलेटर के पास पंपिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान गोरखपुर मंडल में बाढ़ नियंत्रण की 145 करोड़ से अधिक की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बाढ़ के दौरान दो लाख लोगों के लिए यह पंम्पिंग स्टेशन बहुत जरूरी है। 2009 में लोगों ने पंपिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की थी। हमने इन दो लाख लोगों को बाढ़, बीमारी और आपदा से बचाने के लिए इसका समय पर विकास सुनिश्चित किया।

CM Yogi inaugurated Tarkulani regulator and several irrigation project in Gorakhpur

एक घंटे में रामगढ़ ताल के पानी को बाहर फेंक सकता है पंपिंग स्टेशन

सीएम योगी ने बताया कि ये पंपिंग स्टेशन आज से काम करना प्रारंभ कर देगा। इसकी क्षमता इतनी है कि ये एक घंटे में रामगढ़ ताल के पानी को बाहर फेंक सकता है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार होती है तो कई गुना तेज गति से काम करती है। उन्होंने कहा कि तरकुलानी रेग्युलेटर केवल एक पंपिंग स्टेशन नहीं है। खेती-बाड़ी को बचाने के साथ ही इस पूरे विकास खण्ड के अंदर इंसेफेलाइटिस और मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारी से बचाव का माध्यम भी बनेगा।

तय समय में पूरा हुआ निर्माण कार्य

बता दें, केंद्रीय जल आयोग से 10 जून 2017 को तरकुलानी रेगुलेटर पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। एक फरवरी 2018 से 40.60 करोड़ रुपए की शुरुआती लागत से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पुनरीक्षित परियोजना में इसकी लागत 84.86 करोड़ हो गई। निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति 99 फीसदी है। इस तय समय में 15 जून 2021 तक पूरा किया गया। पंपिंग स्टेशन में 11 अदद 30 क्यूसेक पंप, तीन अदद 10 क्यूसेक पंप, 5 अदद 625 केवीए डीजल जेनरेटर सेट, सक्शन टैंक की व्यवस्था है। इसके फीडर चैनल की लंबाई 280 मीटर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+