Gorakhpur News: ड्यूटी से घर लौटते समय हो गयी थी होमगार्ड की मौत,सीएम ने की 34 लाख की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को सड़क हादसे में मृत होमगार्ड के परिजनों को 34 लाख का चेक सौंपा। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

cm

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में मृत होमगार्ड नारदमुनि के परिजनों को 34 लाख का चेक सौंपा। होमगार्ड की 22 मार्च,2022 को ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। सीएम ने परिजनों से इसके अतिरिक्त हर संभव मदद की बात कही।

सीएम योगी खिचड़ी मेले के मद्देनजर शुक्रवार से ही गोरखपुर आ चुके हैं। शनिवार को उन्होंने मृत होमगार्ड के पिता परशुराम व 11 साल के उनके पुत्र से मुलाकात कर उन्हें 30 लाख व 4 लाख का चेक सौंपा। नारदमुनि कैम्पियरगंज क्षेत्र के रामनगर केवटलिया टोला सरुफागंज के रहने वाले हैं। वह बी कंपनी में नगर क्षेत्र गोरखपुर में तैनात थे। 18 मार्च को घर आते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी थी।

Khichdi Mela Gorakhpur : 3 सुपर जोन, 10 जोन व 25 सेक्टर में बंटी रहेगी पुलिस व्यवस्था,ऐसे होगी निगरानी
सीएम योगी ने परिजनों से कहा कि सरकार आपके साथ है। आपको किसी भी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक दशा में आपकी हर संभव मदद हमेशा की जाएगी। होमगार्ड के बेटे अजय को सीएम योगी ने आगे पढ़ाई करने व अच्छा भविष्य बनाने की प्रेरणा दी।

Recommended Video

    गोरखपुर: साकार हो रहा है रामराज्य का संकल्प: सीएम योगी

    रविवार को गुरु गोरखनाथ को लाखों की संख्या में श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी समस्या का समना न करना पड़े इसके लिए खुद सीएम योगी ने कमान संभाल रखी है। वह एक-एक चीज का निरीक्षण कर स्वंय कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+