CM Yogi Birthday: सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की जनकल्याण की कामना, लगाया हरिशंकरी पौधा

सीएम योगी ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया । इसके साथ ही सीएम ने पर्यावरण दिवस पर हरिशंकरी पौधा भी लगाया।

cm

CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। सोमवार को सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की । इसके साथ ही सीएम ने अपने जन्मदिवस व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में ही हरिशंकरी पौधा लगाया।

जनकल्याण के लिए किया रुद्राभिषेक
आज सीएम योगी 51 साल के हो गये हैं। अपनी परंपरागत दिनचर्या का सीएम योगी ने आज भी पालन किया। दिन की शुरुआत गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना से हुई। उसके बाद सीएम योगी ने जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विधिवत ढ़ग से सीएम ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

yogi

पर्यावरण दिवस पर लगाया हरिशंकरी पौधा
आज अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस भी है। इस अवसर पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मन्दिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केन्द्र में हरिशंकरी ( बरगद, पीपल, पाकड़ ) का पौधा लगाया। इसके साथ ही सीएम ने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व पर्यावरण संरक्षण की अपील की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मंत्री वन ,वन्य जीव एवम पर्यावरण डॉ अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन एवम पर्यावरण श्री मनोज सिंह, सचिव पर्यावरण श्री आशीष तिवारी, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीम सिंह, प्रभागीय जिला वन अधिकारी श्री विकास यादव एवम विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

Recommended Video

      सीएम योगी ने 51 वे जन्मदिन पर किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव महादेव से की लोकमंगल की प्रार्थना

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+