Gorakhpur: CM Yogi ने की देव- विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, शिल्पकारों को किया सम्मानित

सीएम योगी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में निर्मित 9 नवीन मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।

cm1

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गारेखनाथ मंदिर में बने 9 नवीन मंदिरों में देव विग्रहों की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा की। इसके साथ ही श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत महापुराण कथाज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति भी हुई।

गोरखनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान 8 मई से ही प्रारंभ हो गया था। जिसके अंतर्गत श्रीशिव महापुराण की कथा व श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया था। रविवार को सीएम योगी ने श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों का पूजन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय था। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथाज्ञानयज्ञ का भी विश्राम हुआ।

cm

सीएम योगी ने मंदिर निर्माण, देव विग्रहों के निर्माण करने वाले शिल्पकारों व आर्किटेक्ट को सम्मानित किया। उन्होंने आर्किटेक्ट अनुपम अग्रवाल व संगमरमर से बने देव विग्रहों का मूर्त रूप देने वाले शिल्पकार पिता-पुत्र, जयपुर के मुकेश कुमार जैमिनी व शिवम कुमार जैमिनी को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम ने आमजन के कल्याण की कामना की। सीएम ने सभी से मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाने का आग्रह भी किया।

सीएम योगी ने जिन नव निर्मित मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की उनमें श्री हनुमान, श्री राम दरबार, श्री राधाकृष्ण, श्री दशावतार विष्णु , श्री नवग्रह मंदिर, श्री संतोषी माता, श्री छट्ठी माता एवं श्री बाल देवी जी शामिल हैं।

cm

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवीन मंदिरों में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रविवार की शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित भजन संध्या में सुपरिचित भजन गायक कन्हैया मित्तल के भक्ति गीतों को सुनने का अवसर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+