CM YOGI के ड्रीम प्रोजेक्ट 'नया गोरखपुर' को मिलेगी गति, शासन ने जारी की चार सौ करोड़ की पहली किस्त
Gorakhpur News: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट नया गोरखपुर को जल्द ही गति मिलने वाली है। इसके लिए शासन ने चार सौ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के मिलने के बाद किसानों को मुआवजा देने का काम शुरु हो जाएगा। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।
यह है योजना
प्रशासन ने गोरखपुर जिले में शहर से ही सटे उत्तरी व उत्तरी पूर्वी छोर पर नया गोरखपुर बनाने की योजना
बनाई है। छह हजार एकड़ में इसका विस्तार होगा जिसमें पांच लाख से अधिक लोगों को बसाया जाएगा।
यह पूरी परियोजना लगभग 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की है। इसका विस्तार 24 गांवों में होगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा युक्त
नया गोरखपुर एक नियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। जिसमें लोगों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान समय की सभी अत्याधुनिक तकनीकों का भी प्रयोग होगा। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सीवेज, जल निकासी की उत्तम व्यवस्था होगी।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नया गोरखपुर लोगों को एक नया विकल्प देगा। यह पूरी परियोजना गोरखपुर के विकास को एक नई दिशा व गति देगी। चार सौ करोड़ रुपए की पहली किस्त मिल गयी है। इसके बाद कार्य को गति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications