UP: तीन दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, शहरवासियों को देंगे टाउनशिप व मेडिसिटी की सौगात
Yogi Adityanath मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान सीएम तीन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। इस दौरान वह गोरखपुरवासियों को लगभग चार हजार करोड़ रुपये की परियोजनओं की सौगात देंगे। सीएम खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना का शुभारंभ भी करेंगे। इससे गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचलवासियों को आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलेगी। सीएम 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, जीडीए ने खोराबार में लगभग दो सौ एकड़ भूमि में खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी योजना पर कार्य शुरु किया है। खोराबार टाउनशिप में विभिन्न श्रेणी में बहुमंजिला भवनों में कुल 2080 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जीडीए द्वारा मेडिसिटी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। मेडिसिटी में 8 बड़े भूखंड बड़े अस्पतालों/नर्सिंग होम्स के लिए होंगे। इसके अलावा 16 भूखंड मध्यम आकार के नर्सिंग होम्स के लिए, 48 भूखंड छोटे आकार के नर्सिंग होम्स के लिए आवंटित किए जाएंगे। जबकि, आयुष चिकित्सा और आवासीय क्लिनिक के लिए भी एक-एक भूखंड की व्यवस्था बनाई गई है। सीएम योगी खोराबार टाउनशिप के साथ ही जीडीए की राप्ती नगर विस्तार, रोहिणी और तारामंडल आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे। इसमें मिवन तकनीकी से कुल तीन हजार से अधिक फ्लैट तैयार किए जाएंगे।

Recommended Video

मिवान तकनीक मिवान टेक्नोलॉजी या एल्युमिनियम फ्रेमवर्क सिस्टम एक यूरोपियन कंपनी द्वारा निर्मित किया गया था। साल 1990 में मिवान कंपनी लिमिटेड ने इन फ्रेमवर्क्स का उत्पादन शुरू कर दिया। वर्तमान समय में यह टेक्नोलॉजी भारत में तेजी से बढ़ रही है। लोगों के लिए मकान किफायती बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन की नई टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है ताकि कंस्ट्रक्शन का वक्त और लागत दोनों बचे। मिवान शटरिंग इसका समाधान है । इसमें समय और पैसा दोनों की बचत है।












Click it and Unblock the Notifications