प्रत्येक जरुरतमंद को मिलेगा आवास, जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी।

Gorakhpur News: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबाद में चार सौ से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
जनता दरबार में दूर- दूर से फरियादी आए हुए थे। सुबह से ही सभी सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। सीएम योगी ने एक- एक कर सभी की समस्याएं सुनी। इस दौरान जमीन विवाद, इलाज के लिए धन, आवास से संबंधित मामले ज्यादा आए।
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी फरियादी को कोई समस्या न हो । इनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। स्थानीय स्तर समस्याओं को निस्तारित किया जाए। इसके साथ ही सीएम भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि धन के अभाव में किसी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा। सभी को आर्थिक सहायता की जाएगी।
सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर पहुंचे थे। वह रविवार को सीएम ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। भाजपा के जनसंपर्क महाअभियान के तहत सीएम ने टिफिन पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications