CM Yogi के जनता दरबार में आए सैकड़ों फरियादी,त्वरित समाधान का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में दूर-दूर से आए से फरियादियों की समस्याएं सुनी।
CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में दूर-दूर से आए से फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित मामले और धन के अभाव में इलाज न करा पाने के मामले सर्वाधिक रहे।

सुबह से ही फरियादी सीएम का इंतजार कर रहे थे। सीएम एक -एक कर सभी फरियादियों के पास गये और उनकी समस्याओं को जाना। फरियादी सीएम को अपने बीच पाकर खुश दिखे। मानों उनकी सभी समस्याओं का समाधान हो गया हो। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्या का हर हाल में त्वरित निस्तारण हो। जमीन विवाद को स्थानीय स्तर पर ही गम्भीरता से निपटाया जाय । छोटी- छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से ले। जमीन विवाद से संबंधित मामले ज्यादा आए थे।
High Court की फटकार के बाद डेंगू को लेकर हरकत में आई UP सरकार, CM Yogi ने संभाली कमान
सीएम योगी ने अपने परंपरागत दिनचर्या के मुताबिक, सर्वप्रथम ब्रम्ह मुहूर्त में गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की । गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया। तत्पश्चात पूरे मंदिर परिसर का परिभ्रमण किया । इस दौरान सीएम ने गौसेवा भी की। इसके बाद वह जनता दरबार में पहुंचे थे।सीएम योगी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता की हर समस्या का समाधान करें एंव किसी भी स्थिति में उन्हें परेशान न होना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications