गोरखपुर न्यूज: थाने में ही हो गई थानेदार की पिटाई,देखते रहे फरियादी,यह है सीएम सिटी की पुलिस
पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का मामला है सहजनवां थाने का।कलंकित करने वाला कोई और नहीं थाने के ही थानेदार व दरोगा हैं। मामूली बात पर दोनों में शुरु हुई बहस ने भयावह रुप ले लिया और सारी मर्यादाएं तार-तार हो गयी। दरोगा ने
गोरखपुर,28 जुलाई: पुलिस की वर्दी को कलंकित करने का मामला है सहजनवां थाने का।कलंकित करने वाला कोई और नहीं थाने के ही थानेदार व दरोगा हैं। मामूली बात पर दोनों में शुरु हुई बहस ने भयावह रुप ले लिया और सारी मर्यादाएं तार-तार हो गयी। दरोगा ने थाने में ही फरियादियों के सामने दरोगा की पिटाई शुरु कर दी। यह देख सब चौक गए।घटना की जानकारी होने पर एसपी नार्थ और सीओ कैंपियरगंज मौके पर पहुंचकर जांच किया।

गुरुवार की सुबह सहजनवां थाना परिसर में दरोगा राम प्रवेश सिंह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। अपने कक्ष से निकलने के बाद किसी कार्य से दरोगा को आवाज लगाने लगे। कई बार बुलाने पर दरोगा ने ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो थानेदार ने दरोगा से बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए सवाल किया। दोनों में बातचीत का लहजा इतना बिगड़ गया कि तुम तड़ाम होने लगा।इसी दौरान दरोगा ने थानेदार पर हाथ छोड़ दिया ।थाना परिसर में ही थानेदार की पिटाई देख फरियादी भी अवाक रह गए। मारपीट होते देख थाने का मुंशी भाग कर पहुंचा और दरोगा को दोनों हाथों से पकड़ कर दूर किया। थानेदार और दरोगा दूर होने के बाद भी एक दूसरे पर अपशब्दों की बौछार करने लगे। अन्य पुलिस कर्मियों के बार बार कहने के बाद दरोगा अपने आवास में गए और थानेदार अपने कक्ष में जाकर बैठ गए।
घटना पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी और सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि जांच की गई है। दरोगा ने अनुशासनहीनता किया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications