Railway Update: रिमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे ने आंशिक रुप से निरस्त की यें ट्रेनें,यहां देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने कोचुवेली यार्ड का रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 12 दिसम्बर तक इन ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।
Gorakhpur News : रेलवे ने कोचुवेली यार्ड का रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। 12 दिसम्बर तक इन ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है।

इन ट्रेनों का हुआ आंशिक निरस्तीकरण
- कोचुवेली से 11 दिसम्बर को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस एर्नाकुलम से चलाई जायेगी । यह गाड़ी कोचुवेली से एर्नाकुलम तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी ।
- गोरखपुर से 08 दिसम्बर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस एर्नाकुलम तक चलाई जायेगी । यह गाड़ी एर्नाकुलम से कोचुवेली तक निरस्त रहेगी ।
- गोरखपुर से 09 दिसम्बर,2022 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस कोल्लम जं0 तक चलाई जायेगी । यह गाड़ी कोल्लम से कोचुवेली तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी ।
नियंत्रण
- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 03 दिसम्बर,2022 को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 04 दिसम्बर,2022 को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
प्रयागराज संगम- बस्ती एक्सप्रेस में हुआ यह परिवर्तन
रेलवे ने लखनऊ मण्डल के बस्ती स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण 23, 28 एवं 30 नवम्बर को प्रयागराज संगम से चलने वाली 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी । यह गाड़ी मनकापुर से बस्ती के बीच निरस्त रहेगी । इसी प्रकार वापस यात्रा में 23, 28 एवं 30 नवम्बर को बस्ती से चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर से चलाई जायेगी । यह गाड़ी बस्ती से मनकापुर के बीच निरस्त रहेगी ।












Click it and Unblock the Notifications