Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही गोरखपुर में जश्न का माहौल, लोगों में गजब का दिखा उत्साह
Chandrayaan-3 Landing News Gorakhpur: चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो चुकी है। आज पूरे देश में जश्न न का माहौल है। यह उत्साह सीएम सिटी गोरखपुर में भी देखने को मिला। लोग कुछ दिनों से चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन कर दुआएं मांग रहे थे। वैज्ञानिकाें की मेहनत और लोगों की दुआओं से आज भारत ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान की सफल लैंडिंग कर ली है। पूरे देश को आज इसरों वैज्ञानिकों पर नाज है।
गोरखपुर में जश्न चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही गोरखपुर में जश्न का माहौल देखने योग्य था। चारो तरफ हिन्दुस्तान जिंदाबाद, इसरो वैज्ञानिक जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। ढ़ोल नगाड़े लोगों की दिलों की खुशी बयां कर रहे थे। लोगों ने एक दूसरे को गले लगा व मिठाई खिला बधाई दी।

सांसद ने दी बधाई
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने देशवासियों को बधाई दी हैं। इसके साथ ही सांसद ने इतिहास रचने के लिए इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।सांसद रवि किशन ने कहा कि आज हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का पल है। इसरो ने आज इतिहास रचते हुए पूरे विश्व में भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत की है। आज का दिन हर भारतीय के लिए और उन सभी लोगों के लिए जो अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े हैं, एक महत्वपूर्ण दिन है।
स्कूलों में हुआ सीधा प्रसारण
विद्यालयों में चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण हो रहा था। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। स्कूलों में मिठाई बाटी गयी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति नारे भी लगाए।
गोरखपुर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले जगदीश लाल ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताते हुए इसरो वैज्ञानिकों की सराहना की। तारामंडल के रहने वाले मनीष मोहन ने इसे देश के लिए गौरव का पल बताया। सूर्यकुंड के नीतीश ने इसे भारत के लिए बहुत बड़ा कदम बताया ।












Click it and Unblock the Notifications