CBSE Board Exams: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए आई बड़ी अपडेट, जानिए कब से होगी परीक्षा
Gorakhpur News: सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में 10वीं के आंतरिक मूल्यांकन व 12वीं के प्रैक्टिकल के साथ एक जनवरी से परीक्षा शुरू हो जाएगी। तारीखों से लेकर सभी व्यावहारिक परीक्षाओं के अंक एक साथ अपलोड किए जाएंगे। पोर्टल पर अंक अपलोड करने का काम संबंधित कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा की अंतिम तिथि तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
पोर्टल पर अंक अपलोड करने का काम संबंधित कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा की अंतिम तिथि तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा, अंक अपलोड करते समय स्कूल व आंतरिक परीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि सही अंक अपलोड किए गए हैं, क्योंकि अंक अपलोड होने के बाद इसमें सुधार का मौका नहीं मिलेगा। 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड की तरफ से बाहरी परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे जो सभी स्कूलों में परीक्षा कराएंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाषचंद बोस नगर सूरजकुंड के शिक्षक अभय चंद ने बताया कि बच्चों को टारगेट बेस पढ़ाई करनी होगी। जो महत्वपूर्ण नोट्स विषयों के तैयार हैं उनका बार-बार रीविजन करें। तनाव न लें।












Click it and Unblock the Notifications