UP: चीफ मैनेजर पर सीबीआई ने की यह बड़ी कार्रवाई, नोएडा स्थित आवास से मिले रुपए देख उड़े अधिकारियों के होश
Gorakhpur News: सीबीआई ने पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ मैनेजर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत लेने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। मैनेजर के नोएडा स्थित घर से 50 लाख रुपए बरामद भी हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्वोंत्तर रेलवे, गोरखपुर में तैनात प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (प्रिंसिपल चीफ मैटीरियल मैनेजर) केसी जोशी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड लिया। उसके खिलाफ जेम पोर्टल के जरिए रेलवे का टेंडर हासिल करने वाली फर्म के मालिक ने सात लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत सही मिलने पर सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम को गोरखपुर भेजा गया था, जहां उसे गिरफ्तार करने के बाद कार्यालय और गोरखपुर व नोएडा स्थित आवास पर देर रात तक छानबीन की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 50 स्थित आवास से सीबीआई की टीम ने 50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

बता दें कि गोरखपुर निवासी प्रणव त्रिपाठी सूक्ति एसोसिएट के प्रोपराइटर हैं। उनकी फर्म जेम पोर्टल पर पंजीकृत है। वह अपनी फर्म के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर व अन्य सरकारी विभागों में उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराते है। उनको जनवरी माह में पूर्वोत्तर रेलवे में तीन ट्रक की सप्लाई का टेंडर जेम पोर्टल के जरिए मिला था। इसका उन्हें प्रतिमाह 80 हजार रुपये प्रति ट्रक भुगतान होना था। उन्होंने सीबीआई से की गई शिकायत में कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे में प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक केसी जोशी ने धमकी दी कि यदि उसने 7 लाख रुपये रिश्वत नहीं दी, तो उसका टेंडर जेम पोर्टल से निरस्त करा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications