Careers360 Law Colleges Ranking 2025 में DDU University ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, जानिए क्यों है खास?

Careers360 Law Colleges Ranking 2025 Latest News DDU University Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय को Careers360 Law Colleges Ranking 2025 में गोरखपुरराष्ट्रीय मान्यता, संकाय विशेषज्ञता, शोध तथा विद्यार्थियों के फीडबैक के उच्च मानकों पर आधारित है और विधिक शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

यह रैंकिंग शिक्षक-छात्र अनुपात, शोध, अधोसंरचना, प्लेसमेंट और अकादमिक प्रतिष्ठा जैसे आधारों पर तैयार की जाती है। उत्तर प्रदेश के चार राज्य विश्वविद्यालयों को ही इस सूची में स्थान मिला है, जिनमें डीडीयूजीयू पूर्वांचल क्षेत्र का एकमात्र विश्वविद्यालय है। यह सफलता विधि संकाय की निरंतर शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण तथा क्षेत्रीय नेतृत्व की पुष्टि करती है।

ddu un iversity

इससे पहले EducationWorld India Law School Rankings 2025 में भारत स्तर पर 20वाँ स्थान प्राप्त किया था। यह उल्लेखनीय है कि इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के केवल दो विश्वविद्यालयों को ही स्थान हासिल हुआ था।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि Careers360 द्वारा विधि संकाय को दी गई यह मान्यता हमारे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विधिक शोध, तथा समाजोन्मुखी दृष्टिकोण का प्रमाण है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि माननीय कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन का सुफल है।
यह सम्मान विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों के सामूहिक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग विश्वविद्यालय की विधिक शिक्षा को राष्ट्रीय मानचित्र पर एक सशक्त उपस्थिति प्रदान करती है।

विधि संकाय की गौरवशाली विरासत

विश्वविद्यालय का विधि संकाय एक सशक्त पूर्व छात्र नेटवर्क और उत्कृष्ट छात्र गतिविधियों का केंद्र रहा है। विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त हजारों पूर्व छात्र आज न्यायपालिका, प्रशासनिक सेवा, विधिक सलाह, अधिवक्ता कार्य तथा शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। इनमें कई न्यायिक सेवा में, उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालयों में कार्यरत हैं तथा शिक्षा व शोध में प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके हैं। वहीं वर्तमान विद्यार्थी भी न्यायिक परीक्षाओं, मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं, प्रतिष्ठित विधिक इंटर्नशिप्स एवं सामाजिक विधिक अभियानों में सक्रिय और सफल भागीदारी कर रहे हैं।

विधि संकाय भविष्य की आवश्यकताओं और आधुनिक विधिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई नवाचारों की दिशा में कार्य कर रहा है। शीघ्र ही साइबर कानून, बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR), वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। साथ ही, एक Centre for Legal Research and Policy Advocacy की स्थापना का प्रस्ताव है जो समकालीन विधिक मुद्दों पर शोध और नीति निर्माण में योगदान देगा। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों एवं अंतरराष्ट्रीय विधिक संस्थानों से शैक्षणिक सहयोग, डिजिटल लाइब्रेरी, विधिक डेटाबेस, और प्लेसमेंट सहायता प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में भी ठोस कार्य योजनाएँ बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+