यूपी: पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने रखा बंद
Gorakhpur news, गोरखपुर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और हमले को लेकर गोरखपुर के लोग इस कदर नाराज हैं कि अब वो सड़कों पर उतर गए हैं। हिन्दू-मुस्लिम सभी व्यापारी एक होकर दुकाने बंद कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गोरखपुर के घंटाघर, रेती रोड, घोस कम्पनी, हांसुपुर, गीता प्रेस रोड आदि सभी जगहों पर नौजवान व्यापारी सड़कों पर उतर गए। उन्होंने दुकान बंदकर हाथों में झंडे लेकर मसूद अजहर का पुतले को चूड़ी पहनाई और उसे घंटाघर चौराहे पर लात-जूतों से मार कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही देश के प्रधानमंत्री से अपील की कि पाकिस्तान को नेस्तोनाबूत कर दें।

विरोध करने वाले व्यापारी इस्लाम अहमद ने कहा कि हम व्यापारी लोग पुलवामा में हुए आतंकवादी घटना के विरोध में एक दिन की दुकानबंदी कर विरोध जताया है। हमारे देश के जवान हम लोगों की सुरक्षा में दिन-रात हिफाजत करते हुए शहिद हो जाते हैं। हम ऐसे वीर जवानों को तहे-दिल से श्रद्धांजलि देते हैं।
शहीद हुए जवानों को अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए कानपुर में भी व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।












Click it and Unblock the Notifications