Gorakhpur News: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट,जानिए क्या है पूरा मामला
मिठाबेल निवासी अनीता दुबे (45) पत्नी संतोष कुमार दुबे अपने दो बच्चों संग रहती थी। उनका देवर गिरीश चंद्र दुबे अक्सर शराब पीकर बवाल करता था। देवर ने मामूली विवाद में रॉड से प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से
Gorakhpur News: मिठाबेल निवासी अनीता दुबे (45) पत्नी संतोष कुमार दुबे अपने दो बच्चों संग रहती थी। उनका देवर गिरीश चंद्र दुबे अक्सर शराब पीकर बवाल करता था। देवर ने मामूली विवाद में रॉड से प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से अनीता की मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह की है। अनीता को घर वाले इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अनीता दूबे के पति विकलांग हैं। उनके दो बच्चे हैं। देवर का उनसे अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह अनीता सोई हुई थी। तभी देवर ने आकर दरवाजा खटखटाया और खुलते ही रॉड से भाभी के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के ससुर कृष्ण मोहन दूबे ने पुलिस को तहरीर दी है।
क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि देवर नशे का आदती था। अक्सर उसका अपनी भाभी से विवाद होता रहता था। विवाद के दौरान ही उसने प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गयी है।आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications