नशे का साम्राज्य : पूरे देश में फैला है गुप्ता ब्रदर्स का नेटवर्क, जानिए कितने लोग हैं शामिल
नशीली दवाईयों का काला कारोबार पूरे देश में फैला है। गोरखपुर में दो करोड़ रुपए से अधिक नशीली दवाईयां बरामद होने के बाद रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं।
गोरखपुर, 11अगस्त: नशीली दवाईयों का काला कारोबार पूरे देश में फैला है। गोरखपुर में दो करोड़ रुपए से अधिक नशीली दवाईयां बरामद होने के बाद रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं।यहां पकड़ी गई खेप गोरखपुर से कोलकाता भेजी जा रही थी।कोलकाता से इसे बांग्ला देश भेजा जाना था। ऐसे में कई बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। भलोटिया के दवा व्यापारी गुप्ता ब्रदर्स के तार देश के कई हिस्सों से मिले हैं। इनका पूरा नेटवर्क है जिसमें अभी तक 17 लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है। सत्ताधारी दल के बड़े नेता व विभाग के आला अधिकारीयों के शामिल होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

नशीली दवाओं का काला कारोबार करने वाले गुप्ता भाइयों आशीष व अमित का एक गिरोह है, जो दवा के काले कारोबार को आगे बढ़ता है। इसमें 17 लोग शामिल हैं। सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पांच लोग तो आगरा के दवा माफिया बताए जाते हैं।आगरा के दवा माफियाओं के साथ मिलकर ये दोनोें भाई इस काले कारोबार को खूब आगे बढ़ा रहे थे। अधिकारियों के सह के कारण इनका हौसला बुलंद था।
सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में 17 लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें गुप्ता बंधु और एक तारामंडल का रहने वाला मुकेश मिश्रा का नाम शामिल है। बताया जा रहा कि यही लोग 90 फीसदी फेंसिडिल खपाने का काम करते थे। यही वजह है कि इतनी भारी मात्रा में बिना किसी बिल बाउचर के ये दवाएं ब्लीचिंग पाउडर की आड़ में मंगवाई गई थीं।
महाराजगंज के भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित सौनोली में 650 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं पकड़ी गई थीं। इसमें भी भालोटिया के दवा व्यापारियों के नाम सामने आए थे। भालोटिया से नशीली दवाओं के साथ नकली दवाओं का खेल भी चलता है। जिस कांपलेक्स में गुप्ता बंधु की दुकानें हैं, उसी में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले एक बड़े व्यापारी की भी दुकानें हैं।
सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद ने बताया कि मामले में गुप्ता बंधु आशीष मेडिकल एजेंसी और आशीष ट्रेडर्स का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके लिए दोनों फर्मों को नोटिस जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications