Gorakhpur News: दो आदमखोर तेंदुओं को गोरखपुर लाने की यह है खास वजह
Gorakhpur News: दो आदमखोर तेंदुओं को बिजनौर से गोरखपुर चिड़ियाघर लाया गया है। दोनों को अभी यहां पशु अस्पताल में रखा गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें जंगल में छोड़ा जाएगा या चिड़ियाघर के बाड़े में रखा जाएगा, इस पर फैसला लिया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इन तेंदुओं ने एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली है।
तेंदुओं की संख्या 5 हो गई है। अस्पताल में पहले से ही दो शावक तेंदुए और एक वयस्क का इलाज चल रहा है। इनके साथ अब चिड़ियाघर में तेंदुओं की संख्या 8 हो गई है। दर्शकों के लिए 3 तेंदुओं को बाड़े में रखा गया है।

प्राणि उद्यान के निदेशक डा. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों तेंदुए गंभीर रुप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। वर्तमान समय में बिजनौर में तेंदुओं के हमले में 13 लोगों की जान जा चुकी हैं।
प्राणि उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुओं को काफी गंभीर चोट आई है। उपचार से थोड़ा फायदा है। जल्द ही इनमें सुधार होने की संभावना है। इनके सही होने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें चिड़ियाघर में रखना है या जंगल में छोड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications