Gorakhpur News: बिजली की भारी कटौती से आमजन बेहाल, लोगों में आक्रोश

UPPCL News Gorakhpur: गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित कई कालोनियों में बिजली कटौती से आमजन बेहाल नजर आए। कटौती भी एक या दो घंटे की नहीं बल्कि 10 घंटे से ज्यादा। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर ने कुछ लोगों से बातचीत की।

गुलहरिया थाना क्षेत्र स्थित हरसेवकपुर नंबर 2 के रहने वाले टी एन पांडेय ने कहा कि सोमवार रात 11 बजे से लाइट कटी है। सुबह 10 बजे तक लाइट नहीं आई। शहर में इस तरह की कटौती बेहद कष्टदायक है। ऐसे में प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

bijali

इसी कॉलोनी के रहने वाले जे पी मिश्र कहते हैं कि शहर में इस तरह की बिजली कटौती शर्मसार करने वाली है। इतनी बिजली कटौती हो रही है कि इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

विनोद सिंह कहते हैं कि बिजली कटौती चरम पर है। इसके साथ वोल्टेज की भी जबरदस्त समस्या है।

अमित बताते हैं कि मै कितनी बार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत कर चुका लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+