Bank Holidays: पहले से बना लें योजना,अक्टूबर में 12दिन बंद रहेंगे बैंक
बैंक से जुड़े सभी लोगों के लिए जरुरी खबर है।अगर आप अक्टूबर माह के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आप के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।इस माह में दशहरा, दिवाली से लेकर कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में शनिवा
गोरखपुर,30सितंबर: बैंक से जुड़े सभी लोगों के लिए जरुरी खबर है।अगर आप अक्टूबर माह के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आप के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी।इस माह में दशहरा, दिवाली से लेकर कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में शनिवार व रविवार के अवकाश को जोड़कर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। अधिकारियों ने ग्राहकों से छुट्टियां देखकर योजना बनाने की अपील की है।

बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक, महीने में छह दिन साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं छह दिन त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा के चलते बैंक तीन से पांच अक्टूबर तक बंद रहेंगे। वहीं 22 से 24 तक साप्ताहिक अवकाश और दिवाली से चलते बैंक बंद रहेंगे। 30 और 31 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश व छठ के चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वह आवश्यक कार्य छुट्टियों को ध्यान रखकर बैंक कार्य दिवस पर पूरा करें।
एसबीआई की पहल भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे कालोनी शाखा ने दिव्यांग व बुजुर्ग ग्राहकों के लिए अच्छी पहल की है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बैंक द्वारा अपने इन ग्राहकों के लिए व्हील चेयर सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें बैंकिंग कार्य के लिए बैंक के अंदर आने-जाने में परेशानी न हो।शाखा की मुख्य प्रबंधक मधुलिका मिश्रा ने बताया कि हमने शाखा में फिलहाल एक व्हील चेयर उपलब्ध कराया है। साथ ही शाखा के सभी कर्मियों को ऐसे ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications