Avadh Assam Express: डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस के ठहराव समय में हुआ बदलाव
Avadh Assam Express Ner Gorakhpur latest news hindi Uttat Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु 15910/15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस के कुछ स्टेशनों पर दिये गये ठहराव समय में परिवर्तन किया गया है।
फलस्वरूप 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 06 अक्टूबर, 2025 से जलपाईगुड़ी से निर्धारित समय 18.07 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.40 बजे, धूपगुडी से 18.37 बजे के स्थान पर 18.15 बजे, न्यू कूचबिहार स्टेशन से 19.45 बजे के स्थान पर 19.15 बजे तथा न्यू अलीपुर द्वार से 20.07 बजे के स्थान पर 19.40 बजे छूटेगी।

इसी प्रकार 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़़ अवध असम एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, 2025 से सीवान स्टेशन से निर्धारित समय 21.08 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 20.50 बजे, भाटपार रानी स्टेशन से 21.37 बजे के स्थान पर 21.20 बजे, भटनी से 21.48 बजे के स्थान पर 21.37 बजे तथा देवरिया सदर से 22.20 बजे के स्थान पर 22.05 बजे छूटेगी।
Cancelled Trains List: नानपारा-मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी इस तारीख तक रहेगी निरस्त, देखें डिटेल यात्री और सुरक्षा-गार्ड के बीच दो-तरफा संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम की नई सुविधा जोड़ी गई है। गैर-एसी कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा में नई क्रांति है।
ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OBCMS) से रियल टाइम व्हील और बियरिंग की निगरानी होती है। इंटरनेट आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर स्टेशनों और ऑन-बोर्ड स्टाफ को सहायता प्रदान करते हैं। देश में पहली बार किसी ट्रेन में बाहरी आपातकालीन लाइट्स की सुविधा भी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications