UP: जानिए आस्ट्रेलिया की रहने वाली महिला का आखिर गोरखपुर के बाथरुम में कैसे मिला शव
आस्ट्रेलियाई महिला जो कुछ दिन पूर्व गोरखपुर के आरोग्य मंदिर इलाज कराने आई थी। सोमवार को महिला का शव बाथरुम के शावर से लटकता मिला।

Gorakhpur News: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राकृतिक चिकित्सालय में सोमवार को एक आस्ट्रेलियाई महिला का शव बाथरुम में सावर से लटकते मिला। वह दस दिन पूर्व आस्ट्रेलिया से यहां आई हुई थी। यहां उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिनों से वह अवसाद में थी। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आस्ट्रेलिया की रहने वाली लक्ष्मी भट्टाराई कुछ दिनों पहले नेपाल के भैरहवां आई थी। वहां से वह गोरखपुर के प्राकृतिक चिकित्सालय अवसाद का इलाज कराने आई हुई थी। सोमवार को वह पार्क में टहलने के बाद अपने कमरे में चली गयी। कुछ घंटे बाद जब कमरे में परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो वह बाथरुम का दृश्य देख दंग रह गये। शावर से लक्ष्मी भट्टाराई का शव लटक रहा था। उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को शोर मचाने पर वहां अन्य लोग भी पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। शव को नीचे उताकर एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पहले तो शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया बाद में परिजन तैयार हो गए।
प्राकृतिक चिकित्सालय में इलाज कराने आई नेपाली महिला के कहने पर ही आस्ट्रेलियाई महिला यहां इलाज कराने आई थी। इंस्पेक्टर शाहपुर मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी। इसी का इलाज चल रहा था। डिप्रेशन में ही उसने खुदकुशी की है।












Click it and Unblock the Notifications