औंड़िहार-सारनाथ-औंड़िहार डेमू विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का 87 फेरों के लिए हुआ विस्तार, देखें डिटेल
Audihar Sarnath DEMU Special train latest news hindi indian railway: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व में चलाई जा रही 05163/05164 औंड़िहार-सारनाथ-औंड़िहार डेमू विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 अगस्त से 31 अक्टूबर,2025 तक प्रतिदिन 87 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा।
05163 औंड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन औंड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे, रजवारी से 12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर सारनाथ 13.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 06 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2025 तक प्रतिदिन सारनाथ से 13.50 प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, रजवारी से 14.10 बजे तथा सिधौना रामपुर से 14.17 बजे छूटकर आैंड़िहार 14.35 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा देश की आजादी का जश्न स्वच्छता के संकल्प के साथ सम्पूर्ण भारतीय रेल पर दो चरणों में मनाया जा रहा है, जिसके प्रथम चरण के पांचवे दिन 05 अगस्त,2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मण्डलों पर स्वच्छता सम्बन्धी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में 05 अगस्त,2025 को लखनऊ मण्डल के गोरखपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोण्डा स्टेशन, कालोनी तथा रेलवे अस्पताल, ऐशबाग, लखनऊ जं0 स्टेशनों पर तथा बस्ती रेलवे स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत रेलकर्मियों द्वारा स्टेशनों पर स्वच्छता सम्बन्धी स्लोगन, पोस्टर एवं बैनर के साथ जन-जागरूकता स्वच्छता रैली निकाली गई तथा इन स्टेशनों पर एवं रेलवे कालोनियों में रेलकर्मियों को स्वच्छता सम्बन्धी शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता कार्य किया गया।












Click it and Unblock the Notifications