Gorakhpur: गोरखपुर के लाल ने ईरान में लहराया परचम,देश को दिलाया पदक

गोरखपुर के लाल ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।ईरान के तेहरान में 15 से 22 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। टीम को पदक दिलाने में गोरखपुर के अतुल सिंह ने महत्वपूर्ण

गोरखपुर,24अगस्त: गोरखपुर के लाल ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।ईरान के तेहरान में 15 से 22 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। टीम को पदक दिलाने में गोरखपुर के अतुल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।उनके इस पदक ने देश के साथ जिले का मान भी बढ़ाया है।उनके प्रशंसकों ने उनकी इस जीत पर उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।

atul

जानकारी के मुताबिक, ईरान के तेहरान में जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था।जिसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है।इस टीम में गोरखपुर के अतुल कुमार सिंह भी शामिल थे।अतुल गगहा के मंझरिया गांव निवासी किसान जय बहादुर सिंह के पुत्र हैं। बचपन से ही खेल में अपने प्रतिभा की चमक बिखेर रहे हैं। मां संगीता सिंह शिक्षा मित्र हैं। माता-पिता ही उनके प्रेरणादायक हैं।सर्वप्रथम अतुल का चयन का वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ। वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी प्रैक्टिस की है। इसके पूर्व उनका चयन सब जूनियर, जूनियर मिनी स्कूल समेत सात बार उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा ने कहा कि अतुल ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।हम सभी को उस पर नाज है।उसकी मेहनत और खेल प्रति समर्पण भाव ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।

Gorakhpur News:लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ऐसे करते थे ठगी,चढ़े पुलिस के हत्थे
इसके साथ ही उतर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष श्रीकुमार मिश्र, संयुक्त सचिव अजय राय, संयुक्त सचिव रवीन्द्र दुबे सहित कई लोगों ने अतुल को शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+