UP : सिर से उठ चुका है पिता का साया, सब्जी बेचकर कट रही थी जिंदगी, आठ साल की अनन्या की ऐसे हो गयी मौत
गोरखपुर में बेनीगंज पुलिस चौकी की दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। वह दीवार किनारे सब्जी बेच रही थी।

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुलिस चौकी की दीवार शुक्रवार शाम गिरने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गयी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शाम के समय वह सब्जी बेच रही थी। तभी अचानक चौकी की दीवार गिर गयी। अभी एक साल पूर्व ही इस दीवार का रिनोवेशन कराया गया था। लाखों की बजट से इसका निर्माण कराया गया था। पुलिस के उच्चाधिकारी इसे महज हादसा मान रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुनीता डीबी इंटर कॉलेज गेट पर सब्जी बेचती थी। उसकी आठ साल की बेटी अनन्या भी पढ़ाई के बाद मां का सहयोग करती थी। इसके लिए वह बेनीगंज पुलिस चौकी के पास सब्जी की दुकान लगाती थी। शुक्रवार शाम पुलिस चौकी की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गयी। जब तक आस-पास के लोग वहां पहुंचते मलबे के नीचे दबकर उसकी मौत हो चुकी थी।
Gorakhpur News : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तीमारदार की पिटाई
सुनीता निषाद तिवारीपुर के बाले मियां मैदान बहरामपुर में रहती है। सुनीता के पति अजय निषाद की कोरोना से मौत हो चुकी है। सुनीता व उसकी बेटी सब्जी बेचकर जीवन यापन कर रहे थे।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि दीवार नाली के किनारे होने से उसमें नमी आ गयी थी। इस वजह से दीवार गिर गयी। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications