Ambedkar Jayanti 2025: सांसद रवि किशन ने लोगों को दी अबेडकर जयंती की शुभकामनाएं, श्रद्धासुमन किए गए अर्पित
Ambedkar Jayanti 2025 Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को सांसद रवि किशन के तारामंडल स्थित कार्यालय पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सुमन अर्पित कर कार्यालय के लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांसद रवि किशन ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सांसद रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन और चरित्र प्रत्येक देशवासियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। बाबा साहब ने यह सिद्ध किया है कि जीवन में व्यक्ति का कर्म सर्वोपरि है। कर्म से अपने जीवन में ही नहीं बल्कि देश की दिशा और दशा में भी परिवर्तन किया जा सकता है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समता की भावना का निर्माण किया। कोई ऊंचा नीचा नहीं है सब एक सामान हैं यह साबित किया। जाति पाति से ऊपर उठकर हम सभी को अच्छे कर्म करने चाहिए।
सांसद ने कहा कि वंचित वर्गां को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्राविधान किये। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर के योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।
बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर ने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गां के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर द्वारा किए गये प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

UP News: फायर सेफ्टी को लेकर सजग योगी सरकार, 14 अप्रैल से प्रदेशभर में चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह
सांसद कार्यालय पर सुमन अर्पित करने वालो में सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, पीआरओ पवन दुबे, सांसद प्रतिनिधि जय यदुवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications