गोरखपुर न्यूज: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर इंडो-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।इंडो-नेपाल सीमा पर हाई-अलर्ट हो गया। इसके साथ ही बिहार सीमा पर भी अलर्ट कर दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है।ऐसे में सुरक्षा को

गोरखपुर,11 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।इंडो-नेपाल सीमा पर हाई-अलर्ट हो गया। इसके साथ ही बिहार सीमा पर भी अलर्ट कर दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है।ऐसे में सुरक्षा को लेकर एडीजी ने पुलिसकर्मियों व आमजन को कई निर्देश दिए हैं।उन्होंने निर्देशित किया है कि बिना परमिशन के मार्च या रैली नहीं निकाली जाएगी।इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

indo

एडीजी अखिल कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मार्च या रैली निकालने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। संबंधित थानों की पुलिस आयोजकों से संपर्क कर पूरी जानकारी ले रही है। उनके पास इसकी लिस्ट भी तैयार करवाई गई है कि कहां-कहां प्रोग्राम होंगे। जहां भी प्रोग्राम होंगे, उस थाने के प्रभारी जरूरत के हिसाब से वहां पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाएंगे।उन्होंने बताया कि नेपाल के सरहदी जिलों में अवांछित तत्वों के आवागमन पर रोक के लिए सुरक्षा एजेंसियों को खास हिदायत दी है। सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न चौकियों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन चौकी, गोलघर तिराहा, गांधी गली, लाल डिग्गी चौक, किराना मंडी तिराहा, टाउन हाल, दुर्गाबाड़ी चौक, मुंशी प्रेमचंद पार्क, घसिकटरा चौक, बस स्टैंड, वरदायनी चौक, हावर्ट बांध, गंगेश चौक, जाफरा बाजार, बर्फखाना चौक, पांडेय हाता, हरिओम नगर, बक्शीपुर चौक, संगम चौक और राप्तीनगर चौक पर सीसीटीवी कैमरे एक्टिव हो चुके।इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही शहर के 75 जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज हो गई हैँ।इसी क्रम में एडीजी अखिल कुमार ने व्यापारियों के साथ मीटिंग की योजना भी बनाई है। एडीजी ने सुरक्षा के लिहाज से एक गांव एक अभियान शुर करने की तैयारी की है। इस अभियान के अंतर्गत 6 सौ प्रधानों के साथ एक मीटिंग करने जा रहे हैं। इस मीटिंग में प्रधानों को गांव में सीसीटीवी कैमरे के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+