Akhilesh Yadav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा आज, महारैली को करेंगे संबोधित
Akhilesh Yadav News Gorakhpur: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी शनिवार को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान व सहजनवां में आयोजित महारैली में हिस्सा लेंगे एंव उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सहजनवां के भीटी रावत स्थित शारदा प्रसाद रावत महाविद्यालय परिसर में आयोजित महारैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब दो घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। पूर्व सीएम निजी विमान से सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से कार से 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वह नाई महासभा की ओर आयोजित 'जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली' को संबोधित करेंगे। रैली के बाद दोपहर 12:05 बजे पूर्व सीएम भीटी रावत में पूर्व विधायक यशपाल रावत के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करेंगे। दोपहर सवा एक बजे वह लौटकर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के नेता वोटरों को साधने में जुट गए हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली से सपा मुखिया अखिलेश यादव अति पिछड़ा को साधने की तैयारी में हैं। नाई महासभा की ओर से यूपी में प्रस्तावित चार महारैली की शुरुआत गोरखपुर से ही किए जाने का उद्देश्य गोरखपुर से सटे बिहार के जिलों के अति पिछड़ों को भी साधना है।












Click it and Unblock the Notifications