UP News: कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कृष्णम ने भाजपा में शामिल होने के सवाल पर दिया यह जवाब

Uttar Pradesh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के पीएम मोदी और सीएम योगी से मिलने के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में आने के लिए उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को हाल ही में न्योता दिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह समय की बात है। जैसा कल्कि भगवान का आदेश होगा, उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। इन दिनों आचार्य प्रमोद कृष्णम श्री कल्कि धाम के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर व्यस्त हैं। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी सहित उन्होंने बीजेपी के कई बड़े नेताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। आप इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व में ही निशाना साध चुके हैं।

achary pramod krisham

आचार्य प्रमोद कृष्मण पूर्व में ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस,सपा सहित कई पार्टियों पर प्रहार कर चुके हैं। इसी के बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने के अनुमान लगाए जा रहे थे।उन्होंने कहा कि श्री कल्कि धाम का शिलान्यास समारोह निश्चित रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+