महराजगंज: देर रात युवक से मिलने गई युवती पर धारदार हथियार से हमला,मौत
महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक ने उससे मिलने गई युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें उसकी मौत हो गई।युवती के साथ उसकी मां भी गई थी।जब मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी
महराजगंज,24 अगस्त: महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक ने उससे मिलने गई युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें उसकी मौत हो गई।युवती के साथ उसकी मां भी गई थी।जब मां ने बेटी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।मां की हालत बेहद गंभीर है उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जहां उपचार किया जा रहा है।इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक,पनियरा क्षेत्र के रुदलापुर गांव में मंगलवार की देर रात युवती को किसी युवक का फोन आया।उसने उसे गांव के बाहर ही मिलने को बुलाया।युवती अपनी मां के साथ उससे मिलने चली गयी।किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें युवती की मौत हो गई।जब मां उसे बचाने गई तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गई। किसी तरह मां गांव पहुंची और शोर मचाया।ग्रामीणों के आने पर आरोपी फरार हो गए।
स्वजन के सहयोग से पुलिस ने पिंकी मद्धेशिया को सीएचसी पनियारा में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कौन थे हत्यारे
गांव में चर्चा का विषय है कि आखिर देर रात फोन करके युवती को बुलाने कौन थे? किसके बुलाने पर युवती ने बिना सोचे मिलने का फैसला ले लिया? कोई पहचान का ही हो सकता है जिसके बुलाने पर युवती गई।












Click it and Unblock the Notifications