UP: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव, पुलिस ने की यह खास तैयारी

गोरखपुर में नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

police

Gorakhpur News: नगर निकाय चुनाव को लेकर गोरखपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। जिले के 818 मतदान केंद्रों पर मत डाले जाएंगे। इसमें नगर निगम के 80 वार्ड व 11 नगर पंचायत शामिल हैं। इसके लिए पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सात हजार से अधिक जवान तैनात किए जा रहे हैं। जगह- जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही अराजकतत्वों की सूची तैयार की जा रही है। अभी तक दस हजार से अधिक उपद्रवियों को चिन्हित किया जा चुका है। इसके साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है। इन जगहों पर पीएसी की तैनाती भी की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि लिए विभिन्न थानों में 40 स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात है। इनके साथ एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। पुलिस टीम इनके साथ मिलकर काम करेगी। इसके साथ ही जिले के पंद्रह सौ हिस्ट्रीशीटरों को विशेष चेतावनी दी गयी है। इन पर पुलिस की नजर भी रहेगी। अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बंदूक की दुकानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है।

गोरखपुर के निर्वाचन सेल प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कही भी किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अराजकतत्वों से कठोरता से निपटा जाएगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: अलविदा की नमाज में रही चाक-चौबंद सुरक्षा, एडीजी जोन ने कही यह बात

    Nagar Nikay Chunav Gorakhpur: जानिए कौन हैं डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव जिन्हे भाजपा ने बनाया मेयर प्रत्याशी
    मतदान केंद्रों पर रहेगी इनकी तैनाती
    नगर निकाय को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 453 सब इंस्पेक्टर, 2200 सिपाही, 2400 होमगार्ड, तीन कंपनी पीएसी, अतिरिक्त एसआई 150, कांस्टेबल 850 तैनात किए जाएंगे। जिले में 818 पोलिंग बूथ, 11 नगर पंचायत हैं। नगर निगम में 1048462 वोटर शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+